SIR Voter Card Download: आजकल के डिजिटल जमाने में हर काम ऑनलाइन हो गया है। चुनाव आयोग ने वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया है। अब आपको इसके लिए लंबी कतार में खड़ा होने की जरूरत नहीं। अगर आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है या उसमें कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो घर बैठे ही इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
इसी के तहत चुनाव आयोग ने एक मोबाइल एप्लीकेशन जारी की है, जिसका नाम है वोटर हेल्पलाइन। इस ऐप के जरिए आप आसानी से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे आप प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे ही आप अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर ऐप में लॉगिन करते हैं, आप अपने वोटर आईडी कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
SIR Voter Card Download करने के लिए जरूरी जानकारी
सबसे पहले आपको इस एप्लिकेशन के होम पेज पर जाना है। वहां आपको ‘डाउनलोड ईपीआईसी’ (Download e-EPIC) का विकल्प दिखाई देगा। वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए तीन तरीके दिए गए हैं। आप इनमें से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं। यदि आपके पास वोटर आईडी कार्ड का EPIC नंबर है, तो उसे दर्ज करें। अगर EPIC नंबर नहीं है, तो आप पहले आवेदन करते समय मिली रसीद पर लिखा रेफरेंस नंबर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपके पास कोई भी जानकारी नहीं है, तो आप ‘विवरण द्वारा खोजें’ (Search by Detail) विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आपको अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भरकर अपनी जानकारी खोजनी होगी।
पात्रता और शर्तें
इस प्रक्रिया में कुछ नियम और शर्तें हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपका मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक होना चाहिए। डाउनलोड प्रक्रिया के लिए आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। इस OTP का सत्यापन करना आवश्यक है।
अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?
यदि आपका मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं है, तो आप वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको फिर से फॉर्म 8 भरकर अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करना होगा। जैसे ही आपका मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट हो जाता है, आप नए पीवीसी कार्ड के स्टाइल वाली कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। ये सभी सरकारी और चुनावी दस्तावेजों में मान्य होती है।